रहिका राजद के प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न

तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता - विष्णु देव

रहिका राजद के प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न / तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता – विष्णु देव

जे टी न्यूज, मधुबनी: राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रहिका प्रखंड राजद निर्वाचन पदाधिकारी विष्णु देव सिंह यादव की अध्यक्षता में बलिया हाई स्कूल के बगल में राजद के सभी नए पंचायत अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।बैठक उपस्थित सभी पंचायत अध्यक्षों एवं क्रियाशील कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष= बिनोद कुमार मंडल एवं कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार यादव को चुनाव किया ।इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विष्णु देव सिंह यादव ने कहा कि इस वर्ष होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में बिस्फी विधान सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उमीदवार भारी मतों से चुनाव जीतेंगे ।उन्होंने कहा कि स्थानीय भाजपा विधायक के खिलाफ क्षेत्र में काफी जनाक्रोश व्याप्त है जिस कारण उनको चुनाव में उन्हें जनता सबक सिखाएगी । चुनावी बैठक में रमेश यादव ,नीतीश ,अनिल राम ,राम दयाल साह ,रेखा देवी ,मो0 प्यारे , श्रवण पासवान ,महादेव साफी,अरहुल्ला देवी,चंद्रपाल मंडल ,सोनू यादव एवं अनिल राय के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।राज्य सभा सांसद डॉ फैयाज अहमद ,पूर्व मंत्री विधायक समीर कुमार महादसेठ संजय यादव ,पवन यादव ,मो0 मन्नान ,पूर्व उप प्रमुख मो0 अतीक , चुनूं मुखिया ,अरुण कुमार यादव , जक्की अहमद पम्मू ने इस मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया है ।

Related Articles

Back to top button