जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंचायत गोपालपुर सिरे प्रखंड सुपौल का स्थलीय भ्रमण

जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंचायत गोपालपुर सिरे प्रखंड सुपौल का स्थलीय भ्रमण

जे टी न्यूज, सुपौल : जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बाढ़ प्रभावित पंचायत गोपालपुर सिरे प्रखंड सुपौल का स्थलीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं ग्रामवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के दौरान एवं बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न निर्देश दिए गए:
GR सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु नाविकों की सूची को पंचायत भवन में सभी PRI सदस्यों के बीच सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने हेतु
(इन दोनों कार्यों हेतु अंचलाधिकारी सुपौल को निर्देशित किया गया।)
साथ ही, जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई कि बाढ़ की संभावना बनने पर प्रशासन द्वारा दिए गए निकासी (evacuation) निर्देशों का पालन करें तथा समय पर किसी सुरक्षित स्थल पर शरण लें।
ग्रामवासियों की मांग पर महालदलित टोले में नियमानुसार किसी सुरक्षित स्थान पर सामुदायिक विकास भवन निर्माण हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की टैगिंग को लेकर भी चर्चा की गई |

भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल, अंचलाधिकारी सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुपौल एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button