बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास: मधुबनी में पाँच स्थलों पर कटाव रोधी कार्य कराए गए

बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास: मधुबनी में पाँच स्थलों पर कटाव रोधी कार्य कराए गए जे टी न्यूज, मधुबनी.:-बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा संभावित बाढ़ संकट को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में मधुबनी जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में कुल पाँच स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सक्रिय रूप से कराए गए हैं।
प्रखंड मधेपुर अंतर्गत पंचायत बकुआ के चैनल घाट स्थित ग्राम राधीकापुर में कटाव रोधी कार्य कराया गया है। इसी प्रखंड के पंचायत महपतिया अंतर्गत ग्राम सोनबरसा में भी सुरक्षा कार्य संपन्न कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त विस्तारित सिकरहट्टा मंझारी निम्न बांध के किमी 20.600 से किमी 20.950 तथा किमी 24.00 से किमी 24.50 के बीच आवश्यक कटाव निरोधक कार्य किए गए हैं। साथ ही पश्चिमि कोशी तटबंध के किमी 30.105 स्पर (घोघरदिहा के नीचे) पर भी कार्य किया गया है।
इन कार्यों के माध्यम से जल संसाधन विभाग बाढ़ के संभावित प्रभाव को न्यूनतम करने तथा तटबंधों की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सक्रिय है.

Related Articles

Back to top button