खगड़िया को एक और बड़ी सौगात..!
खगड़िया को एक और बड़ी सौगात..!
जे टी न्यूज, खगड़िया : आने वाले 23 जून को खगड़िया में लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत से 50 हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाले नवनिर्मित साइलो गोदाम का केंद्रीय मंत्री व बिहार के उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। जिसका आज सांसद महोदय के द्वारा निरीक्षण किया गया।यह साइलो गोदाम न केवल खगड़िया के हजारों किसानों के लिए आधुनिक भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराएगा, बल्कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनाज सुनिश्चित करेगा। इससे डीलरों व उपभोक्ताओं को खराब अनाज वितरण की पुरानी शिकायतों का समाधान भी हो सकेगा।इसके साथ ही, इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को और गति मिलेगी


