अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
जे टी न्यूज़, सीतामढ़ी : – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखण्ड के मिस्रौलिया पंचायत स्थित APHC में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर फाइलेरिया ग्रसित रोगियों के लिए MMDP क्लीनिक का उद्घाटन कर किया गया। इस कार्यक्रम में फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को योग सिखाया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया आरती कुमारी, सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार, जिला VBD नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर आर के यादव और पीरामल फाऊंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मुखिया आरती कुमारी ने कहा कि योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। मुखिया जी ने आगे कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए योग एक प्रभावी तरीका हो सकता है।
सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि योग एक ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों के जीवन से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। हमसब को अपने जीवन में दैनिक दिनचर्या के रूप में योग को शामिल करना चाहिए। जिससे कई बीमारी (डायबिटीज, रक्तचाप, मानसिक रोग, आदि) से बचाव किया जा सकता है।
जिला VBD नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर आर के यादव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन योग और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ा सकते हैं।
पीरामल फाऊंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने कहा कि फाइलेरिया ग्रसित मरीजों के लिए योग एक प्रभावी उपचार हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ा सकते हैं। साथ ही योग के नियमित अभ्यास से हम अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
कार्यक्रम में फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। मरीजों ने उत्साह के साथ योग का अभ्यास किया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग के महत्व और इसके लाभों के बारे में चर्चा की।
इस कार्यक्रम के माध्यम से फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए योग के महत्व पर बल दिया। फाइलेरिया ग्रसित कुल 26 मरीजों को MMDP किट प्रदान किया गया और। साथ ही 3 मरीजों को दिव्यागता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को स्वस्थ रखने हेतु पौधारोपण भी किया गया। आयोजन से न केवल फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को लाभ हुआ, बल्कि समुदाय में भी योग के प्रति जागरूकता बढ़ी। सभी ने इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस कार्यक्रम में उपर्युक्त पदाधिकारियों के अलावे VDCO प्रिंस कुमार, पवन कुमार, VBDS राकेश कुमार और नवीन कुमार, कमलेश कुमार, राजू जी, पीरामल फाऊंडेशन के PO -CD विक्रम कुमार, पंचायत की सभी आशा, ANM, CHO कमलेश कुमार, डुमरा PHC के BHM अनुपमा कुमारी और BCM सुजीत कुमार के साथ साथ पंचायत के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।



