वृद्धावस्था पेंशन/ विधवा पेंशन/विकलांगता पेंशन सहित अन्य पेंशन बढ़ोतरी की मांग की – विधायक
वृद्धावस्था पेंशन/ विधवा पेंशन/विकलांगता पेंशन सहित अन्य पेंशन बढ़ोतरी की मांग की – विधायक
जे टी न्यूज, परबत्ता/ खगड़िया:
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मैंने बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धावस्था पेंशन/ विधवा पेंशन/विकलांगता पेंशन सहित अन्य पेंशन में राज्य सरकार ₹400 प्रति महीने पेंशन की राशि में वृद्धि करने की माँग की थी।
आज बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि को ₹400 प्रति महीने से बढ़कर ₹1100 प्रति महीने करने की घोषणा की है। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।
मेरी अनुशंसा पर ध्यान आकृष्ट कर समाज के असक्षम लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का हृदय से आभार।
जनता का हित और उनका कल्याण मेरा एकमात्र उद्देश्य है।

