कायस्थ विरोधी राजनीति पर कायस्थ समाज ने प्रकट किया गहरा आक्रोश… जेटी न्यूज़- रंजीत डे।

कायस्थ विरोधी राजनीति पर कायस्थ समाज ने प्रकट किया गहरा आक्रोश…

जेटी न्यूज़- रंजीत डे

पटना::- कायस्थ समाज ने आर.के. सिन्हा के राज्यसभा का टिकट काटे जाने को भाजपा की कायस्थ विरोधी राजनीति की संज्ञा देते हुए इसे कायस्थ समाज की अस्मिता पर हमला बताया है, और इस पर अपना गहरा रोष प्रकट किया है।

आज सहाय सदन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय ने कहा कि भाजपा में अपने सबसे वरिष्ठ नेता आर.के. सिन्हा को दूसरी कला कालावधी के लिए राज्यसभा का टिकट न देकर *सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास* की अपनी नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

आर.के. सिन्हा ने हमेशा सर्व समाज के कल्याण के लिए अपना जीवन देकर भाजपा की नींव मजबूत की फिर भी उनकी समर्थित निष्ठा और सेवा की घोर उपेक्षा इसलिए की जाती रही है कि वे कायश्त समाज से आते हैं, यह अत्यंत निंदनीय है।

दुःख की बात यह है कि वंशवाद और जातिवाद का एक सिरे से विरोध करने वाली पार्टी भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं को दोयम दर्जा का स्थान देते हुए, कायस्थ समाज को राजनीति में हाशिए पर भेजने की नीति अपनाकर, अपना कष्ट विरोधी चेहरा उजागर किया है।

रवि नंदन सहाय ने घोषणा की कि महासभा जल्द ही एक कायस्थ महासभा राजनीतिक समाज में हो रही उपेक्षा पर चिंतन करते हुए तय किया जाएगा कि अगले विधानसभा चुनाव में क्या रणनीति बनाई जाए ताकि कायस्थ विरोधी भूमिका की नीति की वास्तविकता का पर्दाफाश किया जा सके।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बहुत सारे पदाधिकारी मौजूद थे। जिसमें मुख्य रुप से निर्मल कुमार श्रीवास्तव, महासचिव श्री सुजीत कुमार वर्मा, कुमार अनूप, सुदामा सिन्हा, शालिनी सिन्हा, अमिताभ, मनोज कुमार मनोज के अलावे बहुत संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button