सुशाशन की उड़ी धज्जियां, बेखौफ अपराधियों ने ससुराल में बसे युवक की गला रेतकर की हत्या।

संजीव मिश्रा

भागलपुर/जमुई: थाना क्षेत्र के अम्बा गांव में गुरुवार की रात अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक की शिनाख्तसंतोष साह, 30 वर्ष पिता नरेश साह के रूप में हुई।

मृतक जमुई थाना के ही उझण्डी गांव का रहने वाला था। वह अपने ससुराल अम्बा में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। इधर हत्या की सूचना पर शुक्रवार की सुबह सदर थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका हैl


परिवार वालों की मानें तो रात के करीब 1:00 बजे संतोष साह खून से लथपथ घायल स्थिति में छत से नीचे उतर रहा था। उसको देखते ही परिवार वाले उसे अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक उसकी मौत हो गई। हर दिन की तरह वह छत पर सोया हुआ था। अपराधियों ने सोए अवस्था में ही उसका गला रेत दिया था। संतोष के बारे में कहा जाता है कि वह झारखंड के धनबाद शहर में ऑटो चलाता था। लॉकडाउन के दौरान 15 दिन पूर्व ही वह धनबाद से जमुई लौटा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button