9 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का प्रदर्शन

9 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का प्रदर्शन 
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर: बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के बाहर मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन संघ की 9 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा वर्षों से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। संघ ने हाल ही में पटना में हुई राज्य स्तरीय बैठक के बाद सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कर्मचारियों की वेतन विसंगतियाँ, प्रोन्नति, सेवाशर्तों व पेंशन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। प्रमुख मांगें:

1. नियुक्ति लिपिकों की वेतन विसंगति दूर कर वेतनमान में सुधार किया जाए।

2. वर्तमान ग्रेड-पे में सुधार कर 2800/लेवल–05 तक बढ़ाया जाए।

3. तृतीय वर्गीय कर्मियों को उच्च ग्रेड-पे का लाभ मिले।

4. रूपान्तरित कर्मचारियों को उन्नत वेतनमान एवं ग्रेड-पे मिले।

5. सामान्य शाखा कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिले।

6. सभी कर्मचारियों के लिए ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा लागू किया जाए।

7. सामान्य शाखा कर्मियों के पदों पर जिला से राज्य स्तर तक पद सृजन किया जाए।

8. योग्यता एवं वरिष्ठता के आधार पर 25% पदों पर पदोन्नति दी जाए।

9. NPS की जगह UPS (पुरानी पेंशन योजना) बहाल की जाए।

आंदोलन की आगामी रूपरेखा:

23 जून से 25 जून 2025 तक काला बिल्ला लगाकर विरोध व अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी।

06 जुलाई 2025 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा जाएगा।

राज्य अध्यक्ष महेश्वर राय और महासचिव मनोज कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button