स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्य तिथि पर माल्यार्पण

स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्य तिथि पर माल्यार्पण जे टी न्यूज, पटना: आज सूर्या कांप्लेक्स जमाल रोड पटना में अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती बिहार के किसानों को संगठित किए।1929 में बिहार राज्य किसान सभा का प्रथम सम्मेलन सोनपुर में हुआ था।जिसके अध्यक्ष स्वामी सहजानंद सरस्वती तथा महासचिव श्रीकृष्ण सिंह बनाए गए थे।
स्वामी जी उसके पर पटना जिला किसान सभा का गठन किया था।वे बिहटा चीनी मिल की शोषण की प्रक्रिया के खिलाफ लड़ाई लड़ी।उस समय किसानों की भारी गोलबंदी आंदोलन में हुई थी।
माल्यार्पण करने वालों में अरुण कुमार मिश्र,अहमद अली,मंजुल कुमार दास,विजय कुमार सिंह,गोपालजी प्रसाद,अनुपम कुमार,देवेंद्र चौरसिया आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button