बदलाव ही है कुम्हरार का विकास का सही रास्ता : वंदना कुमारी
बदलाव ही है कुम्हरार का विकास का सही रास्ता : वंदना कुमारी
जे टी न्यूज, पटना:
जंग लग चुकी व्यवस्था को बदलने का समय आ चुका है। जनता शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसी मौलिक सुविधाओं की बाट जोह रही है। कुम्हरार में जन प्रतिनिधि नकारा साबित हुए है। इन्हें जनता के दु:ख -दर्द से कोई मतलब नहीं है। पूरी व्यवस्था भ्रष्ट हो गई है। अब बदलाव का समय है और यही सही रास्ता है। अब जन सुराज अभियान का समय है। ये बातें कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी ने कही। वो वार्ड 44 स्थित घर- घर दस्तक के अंतर्गत स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा, जब तक अपने अधिकारों के लिए खुद आप आवाज नहीं उठाते हैं, तब तक कोई सुनने वाला नहीं है। इसीलिए संगठित रहिए, बदलाव का संकल्प लीजिए और जन सुराज के विजन से जुड़िए। जन सुराज आयेगा – पांच चीज हो जायेगा। घर- घर दस्तक का कारवां पत्रकार नगर, पुरानी कंकड़बाग गली नंबर 14, गली नंबर 15 में चलाया गया। घर- घर दस्तक के दौरान कई जगहों पर नुक्कड़ सभा में जन सुराज के विजन को मजबूती से बताई और स्थानीय मुद्दे पर चर्चा की. चर्चा में रोजगार, शिक्षा और गंदगी की समस्या लोगों ने उठाया। वंदना कुमारी ने कहा, यदि कोई कर्मचारी काम नहीं करता है तो उसे मालिक हटा देता है। ठीक वैसे ही, जनता मालिक है और विधायक सेवक। तो बदलाव निश्चित है। इस बदलाव में आपको अपना कंधा लगाना है। तभी जनता का राज कायम होगा। घर घर जन संपर्क में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और अपना भरपूर समर्थन व्यक्त किया।