महादलित टोला में चापाकल होने से लोगो मे खुशीमौके पर किया बृक्षारोपन
महादलित टोला में चापाकल होने से लोगो मे खुशीमौके पर किया बृक्षारोपन
जे टी न्यूज, खगड़िया/पसराहा(गीता कुमार): – पसराहा पंचायत के सोंडीहा वर्ड 13 चकहर में दो चापाकल लगाया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य जय चन्द्र के एक द्वारा फलदार बृक्ष लगाया गया। जानकारी के अनुसार बेगूसराय एमएलसी राजीव कुमार के द्वारा सभी पंचायत मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य को अपने-अपने क्षेत्र के लिए एक-एक चापाकल दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर पासवान ने बताया कि हमारे महादलित परिवार में पूर्व से एक चापाकल था, जिससे पानी के साथ बालू निकल रहा है। पानी पीने की काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। दूर से पीनी लाना पड़ता था। वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार उर्फ बमबम तथा पंचायत समिति जय चन्द्र कुमार उर्फ ध्रुव सिंह के द्वार एक – एक चापाकल मिलने से पानी की समस्या दूर हो गई। मुहल्ले में एक सार्वजनिक सौचालय बन जय तो हम लोगों को रेल पटरी पर जाने से मुक्ति मिल जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राजेश कुमार तथा विकाश मित्र बोधो सदा ने बताया पंचायत समिति जय चंद्र कुमार ने पर्यावरण बचाने के एक अच्छी पहल की सुरुआत की है। इन्होंने कोई भी शुभ कार्य करने पर एक बृक्ष जरूर लगते हैं। चापाकल लगने पर चापाकल के बगल में एक फलदार बृक्ष का रोपण किया गया। इससे वातावरण स्वछ रहेगा तथा चापाकल का पानी भी ठंढ़ा रहेगा। गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने बताया चापाकल के गाड़ने पर एक बृक्ष लगाना अच्छी पहल है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों को इस तरह के कार्य करना चाहिए। किसी भी शुभ कार्य में बृक्षा रोपण भी शामिल होना चाहिए।

