चम्पारण सत्यग्रह स्मृति दिवस समारोह को विधायक मनोज कुमार यादव ने किया सम्बोधित

चम्पारण सत्यग्रह स्मृति दिवस समारोह को विधायक मनोज कुमार यादव ने किया सम्बोधित

जेटी न्यूज /अम्बिका प्रसाद

कोटवा (पूर्वी चम्पारण ) : कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह का समापन सत्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव, केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात झा ,जिलाधिकारी के ओएसडी गौरव कुमार ,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ममता झा,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की। विधायक श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गांधीजी की चंपारण आगमन के बाद जसौली पट्टी की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित यह समारोह राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है आने वाले समय में जसौली पट्टी राज्य स्तर पर ही नहीं राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित होगा।

वहीं केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रा सेनानी बाबू लोगराज सिंह की जन्म भूमि को सर्वप्रथम नमन करती हूं ,और इस आयोजन के माध्यम से सरकार ने प्रशासन के द्वारा उनके कृतियों को नई पीढ़ी के बीच परोसने का जो काम कर रही है यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि गांधीजी को चंपारण लाने में लोमराज बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नई पीढी के साथ सरकार इस ख्याति को संरक्षित करने में लगी है जिसका स्वगत करती हूं। जिला प्रशासन की ओर से आयोजन में उपस्थित लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और अगले वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आश्वासन दीया गया । समापन सत्र के बाद कुमार संजय , मुकेश द्विवेदी के साथ माधव एंड ग्रुप के द्वारा गांधी जी के जीवन पर नृत्य नाटिका लोक नृत्य बिहार गौरव गान आदि की प्रस्तुति की गई जिसे दर्शक मत मंत्रमुग्ध होकर शांत चित मन से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद,अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी गौरव कुमार ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार, अशोक कुमार चौधरी ,विनय कुमार ,हरेंद्र कुमार यादव महेंद्र राय ,सुनील सिंह,संतोष कुशवाहा रविंदर सिंह अशोक सिंह, सुनील दास, दिलीप ठाकुर, गुड्डू सिंह जुलुम यादव पैक्स अध्यक्ष,हरिशंकर सिंह , हरि सिंह ,सहित जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।

सहयोग करने वाले को जिला प्रशासन की ओर से अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ,और अंत में जिला प्रशासन की ओर से जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात झा एवं ओएसडी गौरव कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करआयोजन की सफलता के लिए मीडिया कर्मियों जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button