संग्रामपुर का बढ़ौनियां गांव का 

संग्रामपुर का बढ़ौनियां गांव का 

गुड़ से निर्मित धान लावा की लाई,खिलौना भूरा मशहूर है

जे टी न्यूज, मुंगेर (रोहित कुमार): 14 जनवरी मकर संक्रांति पर्व आते ही लोगों का मन संग्रामपुर के बढ़ौनियां गांव के सौंधी सौंधी खुशबू से सुगंधित धान लावा की लाई गुड़ का खिलौना और मशहूर भूरा का स्वाद लेने के लिए मचल उठता है। यहां की मशहूर मिठाई का डिमांड इस मौसम से काफी बढ़ जाता है।

लाई,गुड़ से बना खिलौना और भूरा को खरीदने के लिए बिहार के अलावा कई अलग अलग राज्यों से लोग यहां पहुंच जाते हैं।इस संदेश को विदेशों में भी लोग खूब पसंद करते हैं। यह संदेश जहां काफी स्वादिष्ट होने से मशहूर है वहीं पोष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक होने के लिए भी अपने आप में अपनी पहचान पर खूब इतराता है। इसी कड़ी में गुरूवार गुड़ धान लावा से निर्मित लाई गुड से निर्मित खिलौना,भूरा की खरीददारी करने पहुंचे जमुई के भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हर वर्ष मैं मकरसंक्रांति के अवसर पर इसकी खरीददारी करने जमुई से चलकर बढ़ौनियां पहुंचता हूं।इस वर्ष भी उक्त संदेश की अधिक खरीददारी करने आया हूं।

इसका उद्देश्य 22 जनवरी के बाद अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने आये लोगों के बीच इस संदेश को सप्रेम भेंट करने का है। मुझे विश्वास है इस संदेश को ग्रहण करने वाले लोग आने वाले हर मकरसंक्रांति पर बिहार के मुंगेर जिला अधिनस्थ संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ौनियां में निर्मित संदेश के स्वादिष्ट स्वाद को याद करेंगे। व्यवसाय से जुड़े बबलू साह ने कहा की अगर सरकार के द्वारा हम लोगों को आर्थिक मदद एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए तो यहां का यह संदेश देश के कोने कोने के लोगों को अपना स्वाद से आनंदित करने का काम करेगी। हम लोग इसका और बृहद पैमाने पर उत्पादन करेंगे।

Related Articles

Back to top button