भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम

मोतिहारी।पु0च0 :- 

शहर के हेनरी बाजार में बृहस्पतिवार को भामाशाह चौक स्मारक स्थल के पास भामाशाह के आदम कद प्रतिमा पर भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा के नियमों को पालन करते हुए किया गया । वही माल्यार्पण जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार, तैलिक साहू सभा के जिला अध्यक्ष जवाहरलाल प्रसाद, सचिव सूर्य नारायण प्रसाद, वार्ड पार्षद हरीश कुमार ,ध्रुव प्रसाद ,राज किशोर प्रसाद , रामेश्वर प्रसाद आदि लोगों ने माल्यार्पण किया। वही जदयु व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा की मातृ भूमि के लिए सर्वस्व निवच्छावर करने वाले दानवीर शिरोमणि राष्ट्र गौरव भामा शाह की जयंती पर शत शत नमन की। यह जानकारी जिला मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर दिनेश चंद्र प्रसाद ने दी है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button