क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को पटल लाएंगे –अखिलेश
क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को पटल लाएंगे --अखिलेश
क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को पटल लाएंगे –अखिलेश / *प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नहीं जानते स्थानीय लोग 
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास)पुराने शाहाबाद जिला के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपनी बड़ी आहूति दी थी, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उससे नई पीढ़ी अनभिज्ञ है। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति समाजिक सरोकार रखने वाले लोगों के सहयोग से ऐसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान को पटल पर लाएगी तकि नई पीढ़ी उनसे रुबरु होकर शिक्षा ग्रहण करे। उक्त बातें शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के प्रमुख क्रांतिकारी शहीद सरनाम सिंह के पैतृक गांव नावाडीह भ्रमण करने के बाद शुक्रवार को यहां कही। उन्होंने कहा कि तत्कालीन शाहाबाद जिला के दक्षिणी हिस्से और वर्तमान में रोहतास प्रखंड के अमझोर में अंग्रेजों के अधिन चलाए जा रहे नील फैक्ट्री में हो रहे मजदूरों के शोषण के खिलाफ अनेक क्रांतिकारियों ने बगावत किया था। उसमें सरनाम सिंह, दिलावर खान, भिखारी रजवार, छोटु दुसाध आदि राष्ट्रभक्त शामिल थे। सरनाम सिंह पर उस समय ब्रिटिश हुकूमत ने एक हज़ार और दिलावर खान पर दो सौ रुपए इनाम घोषित कर रखा था। नावाडीह गांव निवासी सरनाम सिंह की गिरफ्तारी हुई तो संक्षिप्त सुनवाई के बाद उन्हें तेलकप मोड़ पर लाकर गोलियों से उड़ा दिया गया था। अखिलेश कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि ऐसे देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानियों को लोग न जानते हैं और ना हीं उनका कहीं कोई स्मारक भी है। ऐसे में समाजिक सरोकार रखने वाले लोगों के सहयोग से रोहतास प्रखंड में इन क्रांतिकारियों का स्मारक बनाने की जरूरत है, ताकि नई पीढ़ी उससे अवगत हो और देश के त्याग और बलिदान का शिक्षा ले सके।


