नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित जे टी न्यूज, मधुबनी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं सामाजिक सुरक्षा निदेशालय बिहार पटना के निदेशानुसार अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस के अवसर पर मधुबनी जिला अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत सहारा नशा मुक्ति केंद्र, मधुबनी पर नशा न करने के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके पश्चात नाश मुक्त भारत संबंधित शपथ दिलाई गई। केंद्र पर नशें से पीड़ित पूर्व मरीजों द्वारा अपना अनुभव सांझा किया गया।
तत्पश्चात मध निषेध अधीक्षक, मधुबनी विजयकांत ठाकुर, सिविल सर्जन, मधुबनी डॉ हरेंद्र कुमार एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, मधुबनी आशीष अमन द्वारा संबोधन किया गया। उनके द्वारा नशे के दुष्प्रभाव एवं उससे होने वाली बीमारियों के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही आमजन के बीच नशे को छोड़ने हेतु जागरूकता की महत्ता के बिंदु पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के पश्चात वहां उपस्थित पीयर वालंटियर हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

Related Articles

Back to top button