माले का सभा गरीब विरोधी भाजपा -जदयू सरकार को बदलकर नया बिहार बनाने का संकल्प
माले का सभा गरीब विरोधी भाजपा -जदयू सरकार को बदलकर नया बिहार बनाने का संकल्प
जे टी न्यूज, वैशाली: लालगंज प्रखंड माले कमेटी का चुनाव किया गया, राम पारस भारती बने प्रखंड सचिव।
लालगंज नगर परिषद के सलाहपुर में भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन प्रेमा देवी एवं नटवरलाल सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में आज संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने किया!
श्री यादव ने कहा कि बिहार की भाजपा जदयू की सरकार जुमले की सरकार साबित हुई है। जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने सभी गरीबों के बैंक खाते में विदेश से काला धन लाकर 15-15 लाख रुपया देने के वादे को जुमला बना दिया है। इस तरह बिहार की एनडीए सरकार ने सभी गरीबों को पांच-पांच डिसमिल आवासीय जमीन पक्का मकान देने, लघु उद्यमी योजना से ₹6000 मासिक आज से कम आमदनी वाले महा गरीबों को दो लाख रुपया आर्थिक सहायता करने, जीविका से जुड़ी दिदियों को लखपति दीदी बनाने के वादे को जुमला बना दिया है। बेरोजगारी के कारण बिहार से बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। 20 वर्षों से चल रही इस सरकार ने चुनावी वर्ष को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 1100 रुपया प्रति महीना किया है, जो रोज के हिसाब से₹36 पड़ता है। महंगाई के दौड़ में यह काफी कम है।
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन₹3000 प्रति महीना करने, महिला सम्मान निधि योजना शुरू कर सभी महिलाओं को₹3000 मासिक सहायता करने, समूह से जुड़ी सभी महिलाओं का कर्ज माफ करने, और सरकारी बैंकों से 4% ब्याज पर ऋण देने की मांग किया। बिहार में पार्टी द्वारा जारी बदलो सरकार बदलो बिहार अभियान को तेज करने का आह्वान किया। सम्मेलन को भिखारी प्रसाद सिंह, हरेंद्र राम, बबलू अंबेडकर, सुरेंद्र राम, अजय कुमार यादव, शिव कालो देवी, सविता देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, ममता देवी, कौशल्या देवी, मोहम्मद सरफुद्दीन, मुकेश माझी, किरण देवी, रानी देवी, रेणु देवी, फूल कुमारी देवी, पूजा देवी, गुड़िया देवी, अंजू देवी, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। अंत में सम्मेलन के पर्यवेक्षक पार्टी जिला कमेटी सदस्य मजिंदर शाह के देखरेख में 13 सदस्य प्रखंड कमेटी चुना गया। जिसमें राम पारस भारती प्रखंड सचिव चुने गए। कमेटी में प्रेमा देवी, भिखारी सिंह, नटवरलाल सिंह, सविता देवी, कौशल्या देवी, प्रमिला देवी, हरिंदर राम, ममता देवी, किरण देवी, फूल कुमारी देवी, रेणु देवी, शिव कालो देवी प्रखंड कमेटी सदस्य के रूप में चुने गए।


