नवनियुक्त कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने प्रोफेसर भारती एस. कुमार से किया शिष्टाचार भेंट
नवनियुक्त कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने प्रोफेसर भारती एस. कुमार से किया शिष्टाचार भेंट
जे टी न्यूज, पटना: सोमवार को अपराह्न, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के नवनियुक्त कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय अपने गुरुदेव प्रोफेसर संतोष कुमार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, एनआईटी, पटना और ‘पर्यवेक्षक/गाइड’ रहीं प्रोफेसर भारती एस. कुमार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर सह संकायाध्यक्ष, समाज विज्ञान विभाग,पटना विश्वविद्यालय,पटना से राजेंद्र नगर, पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और प्रोफेसर संतोष सर को उनके 83वें जन्मदिन के दूसरे दिन हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की। ज्ञातव्य हो, बिहार के मुख्यमंत्री ई.नीतीश कुमार, बिहार काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग,पटना (अब एनआईटी) में प्रोफेसर संतोष कुमार के प्रिय शिष्य थे। 83 वर्ष के उम्र में भी प्रोफेसर संतोष कुमार सर काफी ऊर्जावान और सक्रिय हैं। प्रत्येक दिन दर्जनों छात्र/छात्राओं को ‘फ्री एजुकेशन’ देते हैं।


