मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यकम में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि करे सहयोग–, डीडीसी
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यकम में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि करे सहयोग–, डीडीसी
जे टी न्यूज, केसरिया/पू०च०: आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रखण्ड परिसर स्थित सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ एक बैठक हुई. बैठक में आए प्रतिनिधीयो को जानकारी साझा करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार
ने बताया कि पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. मतदाता सूची में किसी भी अपात्र मतदाता का नाम शामिल न हो और मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाई जा सके. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे.राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भी सहयोग करे.ताकी कोई मतदाता बंचित न हो.वही एक अगस्त से एक सितंबर तक दावा आपत्ति किया जा सकता है.सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ कुमोद कुमार ने कहा कि बिहार में पिछला गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था. वर्तमान में तेजी से हो रहे शहरीकरण,लगातार होने वाला प्रवासन, नए युवाओं का 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करना, मृत्यु की जानकारी का समय पर न मिलना जैसी स्थितियों के कारण यह गहन पुनरीक्षण आवश्यक हो गया है ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके.मौके पर कल्याणपुर प्रखण्ड के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी चन्द्रगुप्त बैठा,
संग्रामपुर प्रखंड के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अनुराग आदित्य ने भी अपनी जानकारी साझा किया.मौके पर जदयु प्रखंड अध्यक्ष मो इशाक आजाद, भाजपा नेता आनंद सिंह, कांग्रेस नेत्री सुमित्रा कुमारी यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष बदरूल हक, नगर राजद अध्यक्ष चदंन श्रीवास्तव, सीपीआई अंचल मंत्री नेजाम खान, सीपीआई नेता कुमार धनंजय, सीपीएम नेता बंकिमचंद्र दत्त, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता,खजुरिया मंडल भाजपा अध्यक्ष धनंजय कुमार गुप्ता,रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष हरिकिशोर प्रसाद,माले के नवल सहनी,जन सुराज के कौशर खान,समेत कई लोग उपस्थित थे.

