अनुशंसा पर नियुक्त 11 प्रधानाचार्यो की विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में पदस्थापना की अधिसूचना जारी
अनुशंसा पर नियुक्त 11 प्रधानाचार्यो की विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में पदस्थापना की अधिसूचना जारी
जे टी न्यूज, मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग कि अनुशंसा पर नियुक्त 11 प्रधानाचार्यो की विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल सचिवालय के निदेशानुसार गठित समिति जिसमें कुलपति प्रो. संजय कुमार, चांसलर नॉमिनी प्रो. कुमारी सुदामा यादव, मुंगेर विधायक श्री प्रणव कुमार, मुंगेर की मेयर श्रीमती कुमकुम देवी, शास्त्रीनगर की वार्ड पार्षद श्रीमती पार्वती देवी एवं कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय द्वारा सभी नवनियुक्त प्राचार्यों की उपस्थिति में लॉटरी द्वारा कॉलेज आवंटित किया गया।

कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. मोहम्मद एस एम शक़ील को बी आर एम कॉलेज, मुंगेर, प्रो. बिजेंद्र कुमार को आर डी एंड डी जे कॉलेज मुंगेर, प्रो. कंचन गुप्ता को के के एम कॉलेज जमुई, प्रो. संजय कुमार को एस के आर कॉलेज बरबीघा, डॉ. निरंजन प्रसाद यादव को डी एस एम कॉलेज झाझा, प्रो. नागेंद्र कुमार शर्मा को आर एस कॉलेज तारापुर, प्रो. पूनम कुमारी को बी एन एम कॉलेज बड़हिया, प्रो. मोहम्मद शहाबुद्दीन को आर डी कॉलेज शेखपुरा, प्रो. अनुज रजक को के एस एस कॉलेज लखीसराय, डॉ. चन्द्रलोक भारती को कोशी कॉलेज खगड़िया एवं डॉ. देवेंद्र प्रसाद राम को एच एस कॉलेज हवेली खड़गपुर आवंटित किया गया।

