विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनीत हुए आशीष कुमार साह ’विद्यार्थी’
विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनीत हुए आशीष कुमार साह ’विद्यार्थी’
नई दिल्ली : विश्व हिंदी परिषद, महासचिव श्री विपिन कुमार ने आशीष कुमार साह ’विद्यार्थी’ को ओड़िशा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। परिषद द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि श्री आशीष विद्यार्थी विश्व हिंदी परिषद के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे और आने वाले कल में हिंदी भाषा को जन-जन तक एवं देश-विदेश में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। ज्ञात हो कि परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से राजभाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है।
डॉ विपिन कुमार, महान स्तंभकार एवं विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव, डीपी मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ नंदकिशोर साह, राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक ने आशीष विद्यार्थी को इस बड़े दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्व हिंदी परिषद हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु वचनबद्ध एक वैश्विक संस्था है।

हिंदी भाषा के कवि एवं साहित्यकार विक्रमादित्य सिंह अध्यक्ष विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा के अनुशंसा पर आशीष विद्यार्थी जी को नई जिम्मेदारी दी गई है। आशीष विद्यार्थी पूर्व तट रेलवे में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। ये भारतीय रेलवे में 25 साल की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। आशीष विद्यार्थी रेलवे के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 50 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। जिसमें रेल मंत्री हिंदी निबंध पुरस्कार, स्वागतिका संस्था, कटक, नेपाल की संस्था द्वारा विश्व हिंदी भूषण की मानव उपाधि सम्मान एवं हिंदी काव्य शिरोमणि सम्मान आदि उल्लेखनीय है
आशीष विद्यार्थी राज भवन उड़ीसा, दूरदर्शन भुवनेश्वर पर्यटन मंत्रालय, भुवनेश्वर गृह मंत्रालय एवं पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ कर चुके हैं। यह अपनी लेखनी के माध्यम से ओड़िशा जैसे अहिंदी भाषी क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को हिंदी में कार्य करने, बोलने एवं लिखने आदि के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
श्री ’विद्यार्थी’ को ओड़िशा प्रांत के इस बड़े दायित्व के लिए श्री विक्रमादित्य सिंह, मनीष कुमार पाण्डेय, मंजूश्री वेदुला, गोबिंद चौधरी, संगीता बनाफर, उमेश कुमार प्रजापति, सुश्री रितु महिपाल , राजपाल यादव जी, विनोद कुमार, अनेक पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।



