अपराधियों को पकडने गई पुलिस टीम पर पथराव, थानेदार के हाथ टूटे,सहायक के सर पर लगे 48 टांके l
जे टी न्यूज विभूतिपुर /समस्तीपुर विनय कुमार राय । बीते रात्री पूर्व में चोरी की घटना से संबंधित केस के मुत्तलिक अपराधी को धड़ पकड करने विभूतिपुर थाने के थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप अपने दल बल के साथ पहुंचे l कल्याणपुर चौक के पास घटी इस घटना मे अचानक पुलिस बल पर पथराव होने लगा जिससे अफरा तफरी मच गई । थानाध्यक्ष आनन्द कश्यप का हाथ टूट गया और सहायक अवर निरीक्षक सतेन्द्र कुमार के सर बुरी तरह चोटिल हो गया , साथ चल रही दो महिला पुलिस भी घायल है. सभी घायलो को सदर अस्पताल मे भर्ती कर इलाज किया गया l घायल स0 अ0 नि 0 सत्येंद्र कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया l सूचना मिलते ही नव पदस्थापित रोसरा डी एस पी घटना स्थल पर पहुंच कर तफ्तीश की । घटना क्या प्रायोजित थी? या फिर पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई ? ये फ़िलहाल अनुसंधान का विषय है l

