छात्र जीवन से ही समाजवादी धरा को मजबूत करते रहें एम एल सी कारी सोहेब – विष्णुदेव सिंह यादव
राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर एमएलसी कारी सोहेब को राजद नेताओं के दी सहर्ष बधाई
छात्र जीवन से ही समाजवादी धरा को मजबूत करते रहें एम एल सी कारी सोहेब – विष्णुदेव सिंह यादव / राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर एमएलसी कारी सोहेब को राजद नेताओं के दी सहर्ष बधाई 
जेटी न्यूज मधुबनी
युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रहें सह राजद एमएलसी कारी सोहेब को युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव की कमान सौंपे जाने पर सांसद प्रतिनिधि सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने सहर्ष बधाई दिया हैं। जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा हैं कि कारी सोहेब छात्र जीवन से ही समाजवादी धरा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाए हैं। यही वजह हैं कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अबतक के सबसे लंबे युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान कारी सोहेब को सौंपे जाने के साथ ही विधान परिषद् सदस्य की जिम्मेवारी दी। राजद परिवार के भरोसेमंद माने जाने वाले कारी सोहेब को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी दिए जाने से बिहार सहित उत्तर एवं दक्षिण भारत में फिर एकबार क्रांतिकारी युवा कार्यकर्ताओं की टोली बड़ी संख्या में राजद के तरफ अपना रुख अख्तियार करेगी। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रति आभार प्रकट किया हैं।
इस मनोनयन पर राजद सांसद डॉ फैयाज अहमद, राष्ट्रीय सचिव सह विधायक भारत भूषण मंडल, समीर महासेठ, प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद, राजद नेता राजकुमार यादव, रामकुमार यादव,डॉ विजयचंद्र घोष, महताब आलम, युवा नेता विजय यादव, राकेश कुमार यादव, जितेंद्र प्रसाद ऊर्फ मुन्ना यादव, मो गालिब, अरुण यादव , राजेश मिश्रा एवं डॉ नोमान ने बधाई दिया हैं।

