25-25 अगस्त के आसपास हो सकती है बर्षा
25-25 अगस्त के आसपास हो सकती है बर्षा
जे टी न्यूज, समस्तीपुर.
अगले 23 से 27 अगस्त के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं. 24-25 अगस्त के आसपास समस्तीपुर, बेगूसराय,बैशाली, गोपालगंज,सीवान, पूर्वी एवं पश्चमी चंपारण जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम बर्षा हो सकती है.
यह मौसम पूर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,कृषि मौहम जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आस पास रस सकता है.सापेक्ष आद्रता सुबह में 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40-45 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पूर्वानुमानित अवधि में 23 अगस्त को औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया इसके बाद अन्य दिनों में पूरबा हवा चलने का अनुमान है.


