नहीं रहे कथ बनिया महा सभा के संरक्षक राजेश्वर बाबू, सिंदुरिया महासभा में शोक की लहर
नहीं रहे कथ बनिया महा सभा के संरक्षक राजेश्वर बाबू, सिंदुरिया महासभा में शोक की लहर
जे टी न्यूज, मधेपुरा :
जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चकला, श्रीपुर निवासी राजेश्वर दास का निधन लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनके पैतृक आवास पर हो गया l उनके भगिना सह जाप नेता डॉक्टर अनिल अनल ने बताया कि राजेश्वर बाबू कथ बनिया, कैथल वैश्य, सिंदुरिया महासभा के संरक्षक थे और समाज में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
सिंदुरिया कथ बनिया कैथल वैश्य महासभा की ओर से तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ओम् शांति ओम् शांति ओम् शांति
