भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र 

भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र 

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता युवा मोर्चा रोहतास का जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रोहतास की धरती पर प्रदेश के अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र का आगमन हुआ। जिनका स्वागत हजारों की टोली में युवाओं ने पायलट बाबा धाम से गाजे बाजे एवं ढोल नगाड़े हाथी घोड़ा के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एवं संचालन इंद्रजीत सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री धीरज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विधान पार्षद निवेदिता ने कहा कि आज युवाओं का जोश देख 2024 में 400 सीट पीएम नरेंद्र मोदी को गिफ्ट हैं। भाजपा अध्यक्ष सुशील कुमार चन्द्रवंशी ने कहा युवा मोर्चा भाजपा का रीढ है और रोहतास का युवा बिहार और राष्ट्र के लिए दिन रात लगा है।

 

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि आज युवाओं का हुजूम देख रोहतास में हमारा दिल गदगद हो गया और ये हुजूम आने वाले चुनाव में पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और हम सब युवा मिलकर आने वाले चुनाव में पार्टी को सभी सीट पर विजय दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर पटना मिलर हाई स्कूल पर आने का न्यौता दिया। कार्यक्रम में भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार, जिला के महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, विवेक कुमार, सतेंद्र कुमार, पंकज सिंह, सतेंद्र पासवान, रामायण पासवान, रवि पांडेय, सुधीर सिंह, रजनीश वर्मा, राजेश, संजय, बीटू दूबे, शिवम तिवारी, अविनाश,

जन्मंजय, उज्ज्वल, चांद, पंकज तिवारी, भोला, संजय, विद्याभास्कर, दिवाकर, विकास गुप्ता, चंदन पांडेय, पर्णव पांडेय, डबलू पासवान, रितेश राज, दिव्य प्रकाश, संतोष सिंह, रोशन, पंकज यादव, चंदन तिवारी, विकास तिवारी, योगेश मिश्रा, पप्पू गुप्ता, प्रवीण, छोटन, अशोक पांडेय, विनोद गौतम, सुनील रजक, ज्योति कुशवाहा, रामकुमारी देवी, संजीव मोहन, सनी के साथ हजारों युवा शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button