जिला राजद कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया

जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: आज शनिवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया l अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, संचालन राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की l मौके पर बाबा साहब आम्बेडकर जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l अपने सम्बोधन के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को हर साल मनाया जाने वाला कार्यक्रम है जो संविधान के जनक डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर को याद और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। भारत के लोग अपना संविधान शुरू करने के बाद अपना इतिहास, स्वतंत्रता, स्वतंत्रता और शांति का जश्न मनाते है। संविधान दिवस भारत के संविधान के महत्व को समझाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। जिसमें लोगो को यह समझाया जाता है कि आखिर कैसे हमारा संविधान हमारे देश के तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है तथा डॉ अंबेडकर को हमारे देश के संविधान निर्माण में किन-किन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। आजादी के पहले तक भारत में रियासतों के अपने अलग-अलग नियम कानून थे, जिन्हें देश के राजनितिक नियम, कानून और प्रक्रिया के अंतर्गत लाने की आवश्यकता थी। इसके अलावा हमारे देश को एक ऐसे संविधान की आवश्कता थी। जिसमें देश में रहने वाले लोगों के मूल अधिकार, कर्तव्यों को निर्धारित किया गया हो ताकि हमारा देश तेजी से तरक्की कर सके और नयी उचाइयों को प्राप्त कर सके। भारत की संविधान सभा ने 26 जनवरी 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और इसके प्रभावीकरण की शुरुआत 26 जनवरी 1950 से हुई। मौके पर प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा , प्रोफेसर राजेन्द्र भगत , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव ललन यादव , राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव , गुंजन देवी , सुदर्शना ज्योति , युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, मन्नू पासवान , राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , पूर्व मुखिया प्रोo भिखारी लाल सिंह , राजेन्द्र राम, नन्द किशोर यादव , कार्यालय सचिव रोशन यादव , ज्योतिष महतो , तिलो यादव , मनोज कुशवाहा , संदीप सरकार, अजित यादव , मधुरेश सिन्हा , ताजपुर नगर अध्यक्ष नवीन कुमार , राजद किसान सेल के जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार यादव , दिलीप साह, बिहारी राय, अशोक सिंह , रामबाबू पासवान , पीताम्बर दास, मोo फिरोज , अरविन्द कुमार तथा विक्की कुमार आदि मौजूद थे l

Related Articles

Back to top button