आरपीएफ़ सासाराम एवं आरपीएफ़ क्राइम ब्रांच द्वारा 03 व्यक्तियों को शराब के साथ किया गिरफ्तार

आरपीएफ़ सासाराम एवं आरपीएफ़ क्राइम ब्रांच द्वारा 03 व्यक्तियों को शराब के साथ किया गिरफ्तार जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम प्रभारी संजीव कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 11427 डाउन (पुणे – जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस में उत्तर प्रदेश से सासाराम शराब आ रही है। सूचना पर निरीक्षक प्रभारी सासाराम संजीव कुमार एवं आरपीएफ़ क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अर्जुन यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक डी एस राणावत साथ सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, संतोष कुमार, प्रधान आरक्षी विनोद कुमार सभी क्राइम ब्रांच तथा आरक्षी सौरभ कुमार त्वरित कार्यवाही करते हुए स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 03 पर पहुंचे और ऊक्त गाड़ी की चेकिंग की गई। जिसमें तीन व्यक्तियों को भारी पिट्ठू बैग के साथ उतरते हुए पाया गया। बाद तीनों का नाम पता पूछने पर तीनों ने अपना नाम व पता क्रमशः 1. अभिनंदन कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र अनिल कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला पश्चिमी मोहन बिगहा ,वार्ड नंबर 17, थाना डेहरी, जिला रोहतास (बिहार), 2. बिट्टू कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला पश्चिमी मोहन बिगहा ,वार्ड नंबर 17, थाना डेहरी, जिला रोहतास (बिहार), 3. संदीप कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी मोहल्ला नवरत्न बाजार, वार्ड नंबर 27 थाना नगर सासाराम जिला रोहतास (बिहार) बताया गया। उसके बाद प्लेटफार्म पर ही तीनों से विधिवत बैगों को खुलवाकर चेक करने पर क्रमशः (1.)अभिनंदन कुमार के पास ग्रे कलर का पिट्ठु बैग जिसमें 06 अदद कांच की बोतल सिग्नेचर रेयर एज्ड व्हिस्क सभी की धारिता-750 एमएल, 06 अदद कांच की बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की, सभी की धारिता-750 एमएल, तथा 12 अदद प्लास्टिक डिब्बा आफ्टर डार्क ब्लू रेरे ग्रेन व्हिस्की, कुल 11.16 लीटर, विदेशी शराब, जिसका अनुमानित 12180/- रूपया है। (2.) बिट्टू कुमार के पास ब्लू कलर का पिट्ठु बैग जिसमें 08 अदद कांच की बोतल सिग्नेचर रेरे। एज्ड व्हिस्की सभी की धारिता-750 एमएल, 04 अदद कांच की बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, सभी की धारिता-750 एमएल, तथा 12 अदद प्लास्टिक डिब्बा आफ्टर डार्क ब्लू रेरे ग्रेन व्हिस्की, कुल 11.16 लीटर, विदेशी शराब, जिसका अनुमानित मूल्य 11920/- रूपया है तथा (3.) संदीप कुमार के पास ब्लैक कलर का पिट्ठु बैग जिसमें 30 अदद फ्रूटी पैक 8 पीएम स्पेशल ब्लेंड ऑफ स्कॉच & इंडियन ग्रेन व्हिस्की तथा 30 अदद प्लास्टिक डिब्बा आफ्टर डार्क ब्लू रेरे ग्रेन व्हिस्की कुल 10.08 लीटर, विदेशी शराब, जिसका अनुमानित मूल्य 8100/- रूपया है बरामद किया गया। जो सभी उत्तर प्रदेश राज्य में बिक्री हेतु अंकित पाया गया। कुल 33.12 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसका कुल अनुमानित मूल्य 32200/- रूपया है। बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु मौके की कागजी कार्रवाई कर राजकीय रेल पुलिस सासाराम को सुपुर्द किया गया। जहां राजकीय रेल पुलिस सासाराम के द्वारा उन गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धारा में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button