राष्ट्रीय एकता शिविर में बिहार का नेतृत्व करेंगे भारत स्काउट और गाइड रोहतास के प्रतिभागी

राष्ट्रीय एकता शिविर में बिहार का नेतृत्व करेंगे भारत स्काउट और गाइड रोहतास के प्रतिभागी जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड बुद्धमार्ग पटना के मार्गदर्शन में भारत स्काउट और गाइड रोहतास के जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में 24 स्काउट और गाइड यूनिट लेटर भाग लेंगें राष्ट्रीय एकता शिविर राजस्थान के डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर कोटा में। इसे फिर में भारत के विभिन्न राज्यों के खान-पान वेशभूषा, कल्चरल प्रोग्राम के साथ विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड बुद्धमार्ग पटना के तरफ से रोहतास जिला को कोटा मिला हुआ है जिसमें की 24 स्काउट और गाइड यूनिट लेटर भाग लेंगे। इस शिविर में रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय चेनारी से आदर्श कुमार आरयन कुमार आशुतोष तिवारी, श्री दुर्गा उच्च विद्यालय शिवसागर से पीयूष कुमार गुलाम मोहम्मद सुरभि कुमारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनहर, शिवसागर से, साहस कुमार अनु कुमारी शीतल कुमारी रोशनी कुमारी काजल कुमारी, श्री आत्म स्वामी विवेकानंद महाराज जी प्लस टू विद्यालय रेड़िया, चेनारी से दीपरानी राज नंदनी तिवारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खालसापुर दिनारा से अभिषेक कुमार अंजली कुमारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवैयाँ दिनारा से अमित कुमार सिंह और अफजल, डी ए वी सेमरा बिक्रमगंज से अर्पित कुमार सिंह अमन कुमार,कुमार श्रेयास, चंदन पटेल विपुल कुमार सिंह भाग लेंगे। यह शिविर 26 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button