विश्वकर्मा पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री ने दिया निर्माण श्रमिकों को  बड़ा तौहफा

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री ने दिया निर्माण श्रमिकों को  बड़ा तौहफा

मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण श्रमिकों के खातों में 802 करोड़ रुपये का डीबीटी अंतरण

16 लाख 04 हजार से अधिक श्रमिकों को मिला वस्त्र सहायता योजना का लाभ

डीबीटी प्रणाली से प्रत्येक निर्माण श्रमिक को मिला 5000 रुपये

 

जे टी न्यूज,मधुबनी (प्रो अरुण कुमार)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत 16,04,929 निर्माण श्रमिकों के खातों में वस्त्र सहायता योजना के तहत प्रति श्रमिक ₹5000 की दर से कुल 802 करोड़ रुपये की राशि का सीधा लाभ अंतरण (डीबीटी) किया।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

इस योजना के माध्यम से मधुबनी जिला अंतर्गत 58,530 निर्माण श्रमिकों को वस्त्र सहायता योजना का लाभ प्राप्त हुआ। इस उपलक्ष्य में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) मुख्य कार्यक्रम से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्रम पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मौके पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने उपस्थित श्रमिकों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि, श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह आर्थिक सहायता श्रमिक परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी और उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित यह योजना श्रमिक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  ने कई लाभार्थी को कन्या विवाह सहायता योजना, साइकिल कार्य योजना, शिक्षा सहायता आदि हेतु  डमी चेक प्रदान किया। मौके पर उपस्थिति लाभार्थी श्रमिकों ने काफी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ये पैसा ऐसे समय में मिला है जब हमें इसकी काफी आवश्यकता है। क्योंकि अभी कई त्योहार है जिसमें ये सहायक साबित होगा।

Related Articles

Back to top button