डांडिया मचाई धूम सासाराम पवित्र बंधन पैलेस में गरबा सह इंडिया नृत्य कि जलवा एन बाबा कि रिपोर्ट
डांडिया मचाई धूम
सासाराम पवित्र बंधन पैलेस में गरबा सह इंडिया नृत्य कि जलवा एन बाबा कि रिपोर्ट

जेटी न्यूज़ सासाराम (रोहतास) : सासाराम स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस में दुर्गा सप्तमी के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन (नई दिल्ली) जिला इकाई रोहतास एवं वेनोम डांस स्टूडियो के सहयोग से गरबा सह डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। नवरात्रि पर्व के दौरान मां शक्ति स्वरूपा दुर्गा के सम्मान में डांडिया नृत्य करने का यह पारंपरिक स्वरूप अति मनमोहक होता है। जिसे ऊर्जा के अनंत श्रोत के रूप में देखा जाता है। इस अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन रोहतास जिलाध्यक्ष ई.नवीन सिन्हा ने बताया कि सर्वप्रथम पूरे जिले में सन 2020 में प्रथम बार नवरात्रि में डांडिया नृत्य की परिकल्पना मेरे द्वारा कर आयोजन कराया गया था। जो दस्तूर जारी है। आगे भी माता रानी का आशीर्वाद रहा तो कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा। आज मेरे साथ कुछ अभिन्न मित्र इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करते है l वैसे यह बात सबको विदित है की ई. नवीन सिन्हा इस प्रकार के सामाजिक,शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए पूर्व से ही शहर में मशहूर हैं।

साथ ही धर्मपत्नी प्रज्ञा सिन्हा मानवाधिकार के महिला संरक्षण प्रमुख हैं।जो जिलाध्यक्ष के साथ काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए इंडिया नृत्य की शुरुआत हो गई।वहीं जिलाध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन रोहतास एवं वोनम डांस स्टूडियो के सहयोग से यह कार्यक्रम प्रायोजित की जा रही है। मां शक्ति की आराधना का यह स्वरूप अब हिंदी पट के अन्य राज्यों में भी तेजी से फैल रहा है। आज से 5 साल पहले भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन रोहतास ने जिले में इंडिया की शुरुआत की थी। और आज भी सासाराम पवित्र बंधन पैलेस में गरबा सह इंडिया नृत्य की जलवा ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


