सीमांचलक एकलौता भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह बनल भाजपा चुनाव अभियान समितिक सदस्य  

सीमांचलक एकलौता भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह बनल भाजपा चुनाव अभियान समितिक सदस्य

 

जे टी न्यूज, अररिया:

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति में सीमांचल के एकलौते सांसद प्रदीप कुमार सिंह को सदस्य बनाए जाने के फैसले पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद को बधाई देते हुए इसे भाजपा और एनडीए गठबंधन के लिए वरदान करार दिया।

 

वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी डा. शकील सैफी ने कहा कि अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह जैसे अनुभवी और यशस्वी नेता का समिति में शामिल होना चुनावी रणनीति को नई दिशा देगा।

 

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदीप सिंह का व्यक्तित्व और लोकप्रियता सीमांचल, मिथिलांचल, अंग और संपूर्ण बिहार में व्यापक रूप से स्वीकार्य है। अररिया के विकास कार्यों की चर्चा हर जगह होती है, और सांसद की यह विकासपरक छवि चुनाव अभियान में पार्टी के लिए निर्णायक साबित होगी।

 

इस फैसले की सराहना में शामिल रहे: मंत्री विजय कुमार मंडल, पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, देवयंती यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत, संतोष सुराणा, कृष्ण कुमार सेनानी, पूर्व प्रत्याशी पंडित अजय कुमार झा, समरनाथ सिंह, लाल बाबू सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता।

Related Articles

Back to top button