हाजी डॉ. शकील सैफी बन सकते हैं एनडीए के स्टार उम्मीदवार  

हाजी डॉ. शकील सैफी बन सकते हैं एनडीए के स्टार उम्मीदवार

 

जे टी न्यूज, अररिया:

 

अररिया सदर विधानसभा सीट की राजनीति इस बार बिल्कुल नई दिशा में मोड़ ले रही है। चर्चा है कि वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन और सैफी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ हाजी डॉ. शकील सैफी एनडीए की ओर से उम्मीदवार बन सकते हैं।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. सैफी की एंट्री कांग्रेस के मजबूत गढ़ में हलचल पैदा कर सकती है। मुस्लिम बिरादरी में उनके प्रभाव और विभिन्न जातियों में उनके समर्थन की क्षमता उन्हें इस चुनाव का “गेमचेंजर” बना सकती है।

 

हाल के दिनों में अररिया में आयोजित कार्यक्रमों में डॉ. सैफी को मिला भव्य स्वागत और भारी जनसमर्थन उनके राजनीतिक कद को स्पष्ट रूप से बढ़ा रहा है। एनडीए का पारंपरिक वोट बैंक तो मिलेगा ही, लेकिन डॉ. सैफी की लोकप्रियता उन्हें सभी वर्गों के मतदाता तक पहुंच दिला सकती है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि कुलैहिया और शेखरा बिरादरी में डॉ. सैफी की पकड़ मजबूत है, जबकि अन्य मुस्लिम कोटियाँ भी उनके प्रभाव और स्थानीय राजनीतिक माहौल के अनुसार मतदान कर सकती हैं।

 

यदि हाजी डॉ. शकील सैफी एनडीए से टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो इंडी अलायंस और कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए यह सीट चुनौतीपूर्ण बन सकती है। उनके प्रवेश से अररिया में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और चुनावी अखाड़ा अब केवल पारंपरिक दलों का नहीं, बल्कि एक नई राजनीतिक कहानी का केंद्र बन गया है।

 

डॉ. सैफी की लोकप्रियता, जनाधार और सियासी रणनीति इस बार अररिया के चुनाव को एक दृश्यमान राजनीतिक भूचाल में बदल सकती है।

Related Articles

Back to top button