संगम विहार में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई धूमधाम से हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
जे टी न्यूज, संगम विहार/दिल्ली(मदन मोहन): दक्षिण दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र अंतर्गत फ्लैट वाली गली में शारदीय नवरात्र के बाद शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं
का विसर्जन धूमधाम से हुआ। आधा दर्जन से अधिक प्रतिमाओं को भक्तों ने नम आंखों से विदा किया। डीजे, अबीर-गुलाल और जयकारों के साथ जुलूस निकला गया। भक्तों ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।प्रतिमाओं का विसर्जन दिल्ली के यमुना नदी में किया गया। प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही और विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संगम विहार से निकले विसर्जन जुलूस में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ शामिल रही। डीजे की थाप पर ग्रामीणों ने मां की प्रतिमा के आगे नृत्य कर अपनी भक्ति भावनाओं का
इजहार किया। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों और पौराणिक प्रसंगों का चित्रण कर दर्शकों को आकर्षित किया गया। संगम विहार के विभिन्न गली-चौराहे से होकर निकले जुलूस में डीजे की गूंज, अबीर-गुलाल और जयकारों की गूंज के बीच भक्तजन मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भावभीनी विदाई देते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। भक्तों ने मां से अगले वर्ष पुनः आने का आह्वान किया। मौके पर गली की महिला और पुरुष शामिल हुए l