आडवाणी को भारत रत्न देना ऐतिहासिक कदम — राजेंद्र पासवान 

आडवाणी को भारत रत्न देना ऐतिहासिक कदम — राजेंद्र पासवान

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित राष्ट्रवादी नेता पूर्व गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री राम मंदिर निर्माण के सूत्रधार लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देना ऐतिहासिक कदम है।

पीएम नमो के इस फैसले का पूरा देश स्वागत करता है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेंद्र पासवान ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में रथ यात्रा निकाला और भगवान राम का मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ।

देशभर में खुशी का माहौल है। राष्ट्र निर्माण में आडवाणी जी के योगदान से देश को गति मिला है।

 

आगे श्री पासवान ने कहा जैन हवाला कांड में नाम आते ही आडवाणी जी लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर देश की एकता के लिए सेक्युलरिज्म को बेनकाब कर भारतीय राजनीतिज्ञों को राह दिखाई है। वह आज के भ्रष्टाचार में लिफ्ट राजनेताओं के लिए अनुकरणीय व मिल का पत्थर है।

Related Articles

Back to top button