“माय भारत के तत्वावधान मे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

“माय भारत के तत्वावधान मे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन


जे टी न्यूज़, पटना : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अन्तर्गत स्वायत्त संस्था माय भारत के तत्वावधान मे “राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान” आज दिनांक 01/10/2025 को राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के सचिव अर्पणा बाला वृद्ध दिवस के अवसर पर गुलजारबाग महारानी कॉलोनी में स्थित वृद्धा आश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुरुआत द्वीप प्रज्वलित करके बताया गया जैसे ये दीपक खुद जल के हमे रौशनी देती है वैसे ही वृद्धाजन अपने अंदर का ज्ञान हमे देते है ताकि हमारी भविष्य में कभी अंधकार न आए इस अवसर पर संस्थान के सचिव अर्पणा बाला ने लोगो के बीच अपनी भावनों को प्रकट करते हुए बताया कि यह हमारे संस्कार और जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला अवसर है। वृद्धजन समाज की जड़ें हैं, जिनकी छाया में आने वाली पीढ़ियां विकसित होती हैं।

ki

हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें न केवल शारीरिक और आर्थिक सुरक्षा मिले बल्कि, भावनात्मक सहारा और सम्मान भी प्राप्त हो नई पीढ़ी को वृद्ध जनों को बोझ नहीं समझना चाहिए, क्योंकि वे समाज की नींव की ईंट हैं। उन्होंने जोर दिया कि वृद्धों के आदर से ही समाज विकसित और खुशहाल रहेगा, और हमें उनके अनुभवों से लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर संस्थान के सदस्यों एवं वृद्धा आश्रम के कार्यकर्ता भी मौजूद थे तथा कार्यालय के सभी प्रभारी एवं सहकारी सदस्य गण मौजूद रहे l इस कार्यक्रम में सचिव अर्पणा बाला, पटना सिटी कार्यालय प्रभारी शाकम्भरी, अंशुमली,शिवम् जी सहाय, सुंदरम , मंजु देवी (पर्यावरण अध्यक्ष),ललिता देवी (चंडी वाहिनी अध्यक्ष), अनिता देवी, राखी देवी, संजय अलबेला, रामानन्द यादव, पूनम देवी (समाज सेवी) , रानी (पर्यावरण शहरी अध्यक्ष) एवम् सदस्य गण। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्ण बनाने के लिए संस्थान के सचिव अर्पणा बाला ने सभी सदस्य गण का शुक्र गुजर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Related Articles

Back to top button