लदनियां में जीविका दीदियों ने चलाया ‘घर घर दस्तक’ अभियान

लदनियां में जीविका दीदियों ने चलाया ‘घर घर दस्तक’ अभियान

जे टी न्यूज,मधुबनी

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु ‘घर घर दस्तक’ अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान दीदियों ने हर घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र में उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान में ग्रामीण नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी के साथ स्वच्छ और निर्भय मतदान की शपथ ली, जिसमें हर व्यक्ति ने अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लेकर मतदान प्रक्रिया में निष्पक्षता और ईमानदारी सुनिश्चित करने का वचन दिया।

इससे पहले न्यूनतम मतदान वाले बूथ क्षेत्रों में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जीविका दीदियों ने हाथों में झंडे और संदेशों के पोस्टर लेकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली में उपस्थित लोगों ने कई प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने का प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button