सीएम नीतीश ने तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी: प्रोफेसर मनोज
सीएम नीतीश ने तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी: प्रोफेसर मनोज
जेटी न्यूज, मधेपुरा

10वीं वार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्य शैली और सुशासन मॉडल की सराहना किया जाना 14 करोड़ बिहार वासियों सहित देशवासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. मनोज भटनागर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल बिहार की जनता को गर्व से भर देता है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के लिए भी एक उल्लेखनीय उपलब्धि की तरह है। विशेष कर पार्टी कार्यकर्ताओं में इससे नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। नीतीश कुमार के नाम और काम की गूंज वैश्विक मंचों पर सुनाई दे रही है। नीतीश कुमार की नीतियों, सुशासन मॉडल और विकास केंद्रित विजन की निरंतर सराहना हो रही है l नीतीश कुमार के प्रति यह सम्मान बिहार की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है l



