मतदाता सूची को सुधार को ले बीएलओ की बैठक आयोजित

मतदाता सूची को सुधार को ले बीएलओ की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, कुमारखंड, मधेपुरा ,मोहम्मद मुजाहिद:
कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार भवन में गुरुवार को बीएलओ की बैठक बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायलट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रेनर विजय कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अपने -अपने क्षेत्र में मतदाता को
जागरूक कर उनके नाम, पता तथा जन्म तिथि में त्रुटि को सुधारना सुनिश्चित करेंगे। किसी के पहचान पत्र में गैर मानव का फोटो, फोटो धुंधलापन तथा चेकलिस्ट के माध्यम से उसके नाम का सही जानकारी प्राप्त कर सही करना सुनिश्चित करेंगे। मतदाता सूची में जिसके पति या पिता के नाम अंतर, लिंग में सुधार मतदाता सूची से संबंधित अन्य बातों को बारी- बारी से जानकारी दिए गए और प्रपत्र आठ में भरकर संशोधन कराने का निर्देश दिया गया। मतदाता सूची से संबंधित एक जनवरी तक कार्यपूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार, कृषि समन्वयक सुमन सौरभ, विजय कुमार, निरंजन कुमार , संजय कुमार, विनोद कुमार, भीम नारायण मलालहकर, सुधीर कुमार, युनुस मुस्तफा, विकास कुमार आदि मौजूद थे l

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button