डीएम की मनमानी एवं अफसरशाही के खिलाफ फरवरी में होगा किसानों का महा पंचायत: संयुक्त किसान मोर्चा बिहार

भ्रष्ट एवं नशाखोर डीसीओ बेगूसराय को मुअत्तल एवं बरौनी डेयरी में महा घोटाले की जांच के लिए संघर्ष रहेगा जारी





डीएम की मनमानी एवं अफसरशाही के खिलाफ फरवरी में होगा किसानों का महा पंचायत: संयुक्त किसान मोर्चा बिहार

-भ्रष्ट एवं नशाखोर डीसीओ बेगूसराय को मुअत्तल एवं बरौनी डेयरी में महा घोटाले की जांच के लिए संघर्ष रहेगा जारी

-हार-मांस कपाने वाली भयानक ठंडक में पिछले 4 दिनों से बैठें हैं धरनार्थी

जे टी न्यूज (बेगूसराय)।समाहरणालय गेट पर संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के बैनर तले अनिश्चितकालीन महा धरना सभा कार्यक्रम की आयोजन की गई। महा धरना पर हार-मांस कपाने वाली भयानक ठंडक में पिछले 4 दिनों से धरनार्थी बैठें हैं।सभा की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष गौरीशंकर राय और मंच संचालन राम नरेश महतो ने किया। धरनार्थीयों को संबोधित करते हुए सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने फरवरी में अन्नदाता किसानों का विशाल महापंचायत आहुत करने की घोषणा के साथ गगनभेदी नारों के साथ धरना समाप्ति की घोषणा हुई। इस अवसर पर मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि पटना में सरकार के स्तर पर बातचीत कर बेगूसराय में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मैं पहल करूंगा। संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार के नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण ने दुर्योधन को समझने और पांच गांव मांगने गए थे। संयुक्त किसान मोर्चा भी अपने पांच मांगों को लेकर डीएम से गुहार लगाने आए थे। मगर दुर्योधन की तरह इन्होंने भी अनसुनी किया है।भगवान राम ने लंका जाने हेतु समुद्र से तीन दिनों तक पथ मांगा था।अन्त में लक्ष्मण को बाण उठाना पड़ा। आज अन्नदाता भी किसान विरोधी डीएम के खिलाफ महाभारत के बदले बेगूसराय में पचास हजार किसानों की विशाल महा पंचायत आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के सभी राष्ट्रीय नेता भी उसमें शामिल होंगे। इसके लिए गांव-गांव गुहार लगाने और 5 लाख सहकारिता के सदस्यों को जगाने किसानों की हो रही लूट और बेगूसराय डीएम की अफसरशाही एवं मनमानी से अवगत कराने पांच जत्था निकाला जाएगा। काॅपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने कहा कि बेगूसराय के महा भ्रष्ट और नशाखोर डीसीओ शराब की बोतल और मोटा रकम लेकर ही धान अधिप्राप्ति के लिए लक्ष्य देता है।

यदि अविलंब कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो सहकारिता कर्मी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य राम नरेश महतो ने कहा कि बरौनी डेयरी में हो रहे घपले-घोटाले की ई डी या सतर्कता आयोग से अविलंब जांच करवाया जाए और दोषी लोगों पर अविलंब कठोर कार्रवाई की जाए।विभिन्न कारखानों के चलते बेगूसराय की मिट्टी,जल एवं वायु प्रदूषित हो गया है।बड़े पैमाने पर बेगूसराय में लोगों को कैंसर एवं हार्ट अटैक हो रहा है। स्वच्छ बेगूसराय के लिए कम से कम 10 करोड़ वृक्षारोपण की मांग उन्होंने सरकार से की।धरनार्थियों को निदेशक मंडल के सदस्य संजीव पासवान,भूषण महतो,पैक्स अध्यक्ष अनुराग आनंद, राजेश कुमार सिंह,राम शंकर सिंह,सिकंदर चौधरी,उमेश सिंह,रामचरित्र महतो,बलवंत कुमार,श्याम नंदन चौधरी, यदुवंश नंदन राय,रामनरेश राय,मुकेश कुमार,अशोक महतो,सुबोध कुमार,अखिलेश कुमार,बालकृष्ण यादव, दीपक कुमार,राजीव कुमार देव तथा किसान नेता आत्मा अध्यक्ष राम विनोद महतो,शंकर सिंह बुलेट,राजेंद्रपोद्दार,
संतोष कुमार ईश्वर,रामविलास पासवान ने धरनार्थियों को संबोधित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button