*अखिल भारतीय किसान काउंसिल की बैठक प्रारंभ* गुंटूर(आंध्र प्रदेश)
*अखिल भारतीय किसान काउंसिल की बैठक प्रारंभ* गुंटूर(आंध्र प्रदेश)

अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय किसान काउंसिल की बैठक में अपने अध्यक्षीय भाषण में का. अशोक ढवले ने बताया कि आज ही के दिन आर एस एस के नाथूराम गोडसे ने गांधी की हत्या की थी।क्योंकि गांधी धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर थे।इसलिए तथाकथित हिंदुत्व की बात करने वाले आर एस एस ने गोडसे से गांधी की हत्या कराया।जबकि आजादी की लड़ाई में आर एस एस की कोई भूमिका नहीं थी।अब तो आर एस एस,भाजपा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर जी रामजी रख दिया।जिसके विरुद्ध हम लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद का सरगना ,मानव विरोधी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी को सोते हुए घर से निकाल कर न्यूयॉर्क ले जाकर बंदी बना लिया है।जिसके विरुद्ध दुनिया के अधिकांश देश खड़ा है।इतना ही नहीं ब्रिक्स का सारा देश इसका विरोध कर रहा है।लेकिन ब्रिक्स का सदस्य हमारे देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द इस घटना के खिलाफ नहीं बोल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आर एस एस और भाजपा के सभी संगठन आज भारत में मनु स्मृति को लागू करना चाहते हैं।जो हमारे देश को तोड़ने की साजिश है।यह सिर्फ किसानों के लिए नहीं है।बल्कि देश के हर तबके के लिए खतरनाक है

मोदी सरकार लगातार किसान , मजदूर विरोधी कानून बना रही है।उसने कॉरपोरेट के पक्ष में बीज विधेयक 2025,बिजली विधेयक 2025 लाया है।स्मार्ट मीटर लगा कर बड़े पैमाने पर पैसा लूटने की साजिश है।इसने 29 श्रम संहिता को समाप्त कर 4 श्रम संहिता कानून बनाया है।मनरेगा को समाप्त कर जी रामजी कानून बना कर खेत मजदूरों के लिए बने कानून को समाप्त कर देना चाहता है।इसके खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी किसानों , मजदूरों का ऐतिहासिक हड़ताल को हमें कामयाब बनाना है।हमें किसान तथा मजदूर की एकता को कायम रखना है।

