श्रीमती प्रोमिता पंडा विश्व हिंदी परिषद, खोर्धा जिला, ओड़िशा का अध्यक्ष मनोनीत

श्रीमती प्रोमिता पंडा विश्व हिंदी परिषद, खोर्धा जिला, ओड़िशा का अध्यक्ष मनोनीत

जे टी न्यूज, ऩई दिल्ली : विश्व हिंदी परिषद, महासचिव विपिन कुमार के द्वारा श्रीमती प्रोमिता पंडा को ओड़िशा प्रांत के खोर्धा जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। परिषद द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि श्रीमती प्रोमिता पंडा विश्व हिंदी परिषद के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे और आने वाले कल में हिंदी भाषा को जन-जन तक एवं देश-विदेश में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। ज्ञात हो कि परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से राजभाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है।
डॉ विपिन कुमार, महान स्तंभकार एवं विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव, श्री डीपी मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ नंदकिशोर साह, राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक ने श्रीमती पंडा को इस बड़े दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्व हिंदी परिषद, हिंदी के प्रचार-प्रसार की सेवा में एक वैश्विक संस्था है और अपने उद्देश्यों के प्रति वचनबद्ध है।
हिंदी भाषा के कवि एवं साहित्यकार श्री विक्रमादित्य सिंह जो वर्तमान में विश्व हिंदी परिषद, ओड़िशा प्रांत का अध्यक्ष हैं, उन्होंने ओड़िशा प्रांत में संस्था का विस्तार करते हुए श्रीमती प्रोमिता पंडा को नये दायित्व के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी समिति को अनुशंसा भेजा, जिसे समिति द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया।

श्रीमती प्रोमिता पंडा, सेवानिवृत अध्यापिका हैं, इन्होंने हिंदी में एम.ए. किया है। इन्हें राष्ट्रभाषा प्रचार, ओड़िशा शाखा की ओर से कोविद रत्न, एवं साहित्य रत्न प्राप्त साथ ही देश के विभिन्न अखबारों, पत्रिकाओं में कविता, कहानी, लेख, आलेख प्रकाशित होते रहते हैं। कई पुस्तकों को हिंदी से ओड़िया में एवं ओड़िया से हिंदी में अनुवाद एवं पुस्तक प्रकाशित किया है। पिछले 20 वषों से हिंदी के प्रचार-प्रसार में अतुलनीय योगदान दे रहीं हैं एवं ओड़िया एवं हिंदी मंचो पर पिछले 15 वर्षों अपनी प्रस्तुति दे रही हैं।


श्रीमती पंडा को खोर्धा जिला इकाई, ओड़िया के इस बड़े दायित्व के लिए विक्रमादित्य सिंह, रितु महिपाल, मनीष कुमार पाण्डेय, मंजूश्री वेदुला, गोबिंद चौधरी, कृष्ण कुमार प्रजापति, श्रमण कुमार पारीक, संगीता बनाफर, उमेश कुमार प्रजापति, आशीष कुमार विद्यार्थी, अकाश श्रीवास्तव, सचिन दास, विकास श्रीवास्तव अनेक पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button