अलौली में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत नीतीश सरकार ने गांव-गांव तक पहुंचाई विकास की धारा*

अलौली में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत
नीतीश सरकार ने गांव-गांव तक पहुंचाई विकास की धारा*


जे टी न्यूज़, खगड़िया/अलौली(गीता यादव) : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का मंगलवार को अलौली प्रखंड के विभिन्न पंचायतों—बहादुरपुर, बुधौरा, सहसी एवं इचरूआ—में भव्य स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौरे में रालोमो और जदयू के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण देना एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे महिलाओं को समान अधिकार और नेतृत्व का अवसर मिला है। मंत्री ने अपने संबोधन में दोहराया कि पंचायती राज विभाग को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सपनों का बिहार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार बनाने में हमारे नेता और पिता उपेन्द्र सिंह कुशवाहा की बड़ी भूमिका रही है। इस अवसर पर अलौली विधायक रामचंद्र सदा, खाद्य आपूर्ति आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार, ऋषि सिंह पटेल, नीतीश सिंह पटेल, मुकेश कुशवाहा, कैलाश वर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,ललन कुमार मुखिया,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार,जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव,किरणदेव करण,सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button