9-10 अप्रैल के आसपास हो सकती है बर्षा, चल सकती है तेज हवा

9-10 अप्रैल के आसपास हो सकती है बर्षा, चल सकती है तेज हवा


जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर : आगामी 08 से 12 अप्रैल के बीच मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बीच उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में गरज बाले बादल छाये बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 9-10 अप्रैल के आसपास तेज हवा के साथ ज्यादातर जिलों में अधिकांश जगहों में बर्षा हो सकती है. कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्यन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सापेक्ष आद्रता सुबह में 50- 55 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 20- 25 प्रतिशत रहने की संभावना है. पुर्वानुमानित अवधि में औसतन 4से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की भी संभावना है.9-10 अप्रैल को बर्षा के दौरान हवा की औसत रफ्तार 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

Related Articles

Back to top button