01 मई अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीटू एवं एटक से जुड़े विभिन्न संगठन के द्वारा निकाली गई रैली

01 मई अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीटू एवं एटक से जुड़े विभिन्न संगठन के द्वारा निकाली गई रैली

जे टी न्युज, सहरसा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहरसा जिला परिषद् परिसर से सीटू एवं एटक से जुड़े विभिन्न संगठन के नेता और कार्यकर्ता ने डीबी रोड थाना चौक वीर कुंवर सिंह चौक होते सुपर मार्केट कला भवन में रैली सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता सीटू नेता नसीमुद्दीन और एटक नेता प्रभुलाल दास ने किया। सबसे पहले शिकांगो के शहीद मजदूर के शहीद वेदी पर बारी-बारी से फुल अर्पित किए जिसके उपरांत सभा को संबोधित करते सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा 1986 में मजदूरों ने शहादत देकर अपने पक्ष में कानून बनाया लेकिन भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से मजदूरों के अधिकार को खत्म कर पूंजीपति के पक्ष में कानून बना रहे हैं वहीं किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा भाजपा सरकार द्वारा मजदूरों के अधिकार पर लागातार हमला कर रहे हैं आजादी 78 वर्ष हों जाने के बाद भी मजदूर का उचित मजदूरी और किसान के फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है ऐ सरकार हम तो और हमारा दो की सरकार है नरेन्द्र मोदी और अमित शाह देश की खजाने को अडानी और अंबानी के हाथ में कोड़ी के भाव में बेच रहे हैं

मजदूर पक्षिए कानून को तोड़ रहे ठेका प्रथा बंद करने आशा ममता आंगनवाड़ी रसोईया को स्थाई करने तक संघर्ष जारी रखने का आवाहन किया। वहीं निमार्ण कामगार यूनियन जिला सचिव नसीमुद्दीन ने कहा बिहार के डबल इंजन सरकार मजदूर विरोधी सरकार है श्रम विभाग में बिना चढ़ावा का कोई मजदूरों का काम नहीं होता है कई महीनों से Bocw साईड बंद है जिसके चलते मजदूर श्रम विभाग का चक्कर काट रहे हैं चार पांच महीनों से बिहार शताब्दी योजना कि भुगतान लंबित है वहीं एटक नेता प्रभुलाल दास ने कहा सरकार द्वारा झुठा प्रचार-प्रसार किया जाता है लेकिन धरातल पर मजदूरों को कुछ नहीं मिलता है मजदूर विरोधी चार लेवर कोर्ड बील वापस ले सरकार आशा संघ जिला मंत्री कुमारी ज्योतिष रानी ने कहा संविदा कर्मी को स्थाई करने तक संघर्ष रहेगा जारी आंगनवाड़ी संघ जिला मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना कहा सरकार जानबूझकर लोग मजदूरों के आन्दोलन को कुचलने का परियास कर रहे हैं उपस्थित एमडीएम रसोईया यूनियन प्रदेश महासचिव व्यास प्रसाद यादव, कुलानन्द कुमार, एडवा नेत्री अनिता देवी,ई-रिक्शा चालक संघ संस्थापक शिवविलास मुखिया, दुखी शर्मा,मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा,नसीम मिस्त्री, संजय कुमार सिंह,मुर्शीद साहब, डोमी पासवान,अशोक यादव विपिन यादव, रमेश शर्मा, साहब मुखिया,उषा देवी, मो मनीर, धर्म राज साह, सुकुम आलम,मीरा देवी, रीना देवी, जितेन्द्र शर्मा, अर्जुन शर्मा बलराम यादव, नीतीश कुमार,मो सलाम, अब्दुल सत्तार,मो सैयाद, फिरोज, एटक भवेश यादव,मो नसीर, शंकर कुमार, राजकुमार चौधरी, सीटू राजाराम शर्मा, सुखदेव कुमार, रंजीत मिस्त्री,डोमी यादव आदि मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button