एक वर्षीय प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश
एक वर्षीय प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

सभी विभाग के पदाधिकारी रहे मौजूद
जे टी न्यूज, मधेपुरा :
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में एक वर्षीय प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक
का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित एक वर्षीय प्राथमिकताओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों के अनुश्रवण तथा विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना था।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। साथ ही, लंबित योजनाओं में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनके त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

