मिथिला विश्वविद्यालय में एआई असिस्टेड फॉरेंसिक एवं साइबर कौशल विकास संबंधी कार्यक्रम में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित।

मिथिला विश्वविद्यालय में एआई असिस्टेड फॉरेंसिक एवं साइबर कौशल विकास संबंधी कार्यक्रम में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित।

जेटीन्यूज़
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के द्वारा एआई असिस्टेड फॉरेंसिक और साइबर कौशल विकास से संबंधित कार्यक्रम में आवेदन के लिए एक समर्पित पोर्टल लॉन्च किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम से संबंधित विवरणिका भी जारी की गई।
इस पोर्टल के माध्यम से 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल को विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.lnmu.ac.in के माध्यम से देखा जा सकता है। आवेदन 23 मई स3 शुरू होगा, और फॉर्म 20 जून,तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय मेरिट सूची तैयार करेगा और चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए संपर्क किया जाएगा।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए उनके ईमेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जा सकता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय भौतिकी के विभागाध्यक्ष प्रो नौशाद आलम, डीएसडब्ल्यू प्रो अशोक कुमार मेहता, कार्यक्रम समन्वयक डॉ पूजा अग्रवाल, समन्वयक डॉ मोनी शर्मा और आईटी प्रभारी डॉ अंकित कुमार सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button