भा.कृ.अ.प क्षेत्रीय केन्द्र पूसा समस्तीपुर द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत कृषकों को धान की नवीन उन्नत प्रजातियों का बितरण

भा.कृ.अ.प क्षेत्रीय केन्द्र पूसा समस्तीपुर द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत कृषकों को धान की नवीन उन्नत प्रजातियों का बितरण
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों को धान की नवीन उन्नत प्रजातियों पी.एन.आर-381 एवं पुसा साम्भा-1850 के गुणवत्ता बीजों को निःशुल्क में अनुसूचित जाति के कृषकों को दिनांक 27.06.2022 को वैशाली जिले की ग्राम पंचायत-खोआजपुर बस्ती, पोस्ट-पस्तारा में पी.एन.आर-381 का 200 कृषको को एवं पुसा साम्भा-1850 का 100 कृषको को धान के गुणवत्ता बीजों का वितरण किया गया।

 

बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया श्रीमति उषा गुप्ता, उप मुखिया-श्री राजेश राय, वार्ड सदस्य श्री राजकुमार राय, श्रीमति सुमित्रा देवी, श्री धीरज कुमार मेहता, श्रीमति सरोज देवी, श्रीमति सिंकू देवी एवं श्री मिथलेश राय ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा0 के.के. सिंह ने अनुसूचित जाति के कृषकों को बीज वितरित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही नई तकनिकी से खेती करने की जानकारी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य तकनिकी अधिकारी, श्रीमती मीरा पाण्डे अन्य श्री रंजीत राय, श्री दिनेश कुमार, मो0 हसनैन आलम एवं श्री भोला पासवान, इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button