नीतीश कुमार के सुशासन और न्याय के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही एनडीए सरकार – विजय कुमार चैधरी

नीतीश कुमार के सुशासन और न्याय के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही एनडीए सरकार – विजय कुमार चैधर


जे टी न्यूज़, पटना : पटना स्थित जद(यू) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आमजन एवं कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर माननीय उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस भरोसे के साथ एनडीए को जनादेश दिया था, सरकार उसके अनुरूप काम कर रही है और अपने कार्यों से अपनी विश्वसनीयता को प्रमाणित किया है। विकास कार्यों को गति देने के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी ने कल माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाई है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और वर्ष 2025-30 के लिए उनके नेतृत्व में एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश मिला है। माननीय श्री सम्राट चैधरी ने कई बार सार्वजनिक मंचों से यह दोहराया है कि एनडीए सरकार माननीय श्री नीतीश कुमार के सुशासन और न्याय के साथ विकास के रास्ते पर ही आगे बढ़ रही है और बिहार की जनता भी इस बात को गहराई से महसूस कर रही है।

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ और सूखे, दोनों ही विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। संभावित खतरों को देखते हुए संवेदनशील तटबंधों को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक राहत सामग्रियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। वहीं, दूसरी ओर सूखे की स्थिति में किसानों के लिए सिंचाई के पानी की व्यवस्था को लेकर भी सरकार गंभीर है। इस दिशा में गंगा और गंडक नदियों के अतिरिक्त पानी को लिफ्ट कर जलाशयों में संचित करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता है।

Related Articles

Back to top button